फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांचवें दिन झाड़ियों में फंसा मिला नदी में कूदे आदित्य का शव

विज्ञापन
आदित्य का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : संभल में औद्योगिक गलियारे की जमीन।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की एकता नगर कॉलोनी के रहने वाले आदित्य सक्सेना (62 वर्ष) का शव पांचवें दिन लोक बिहार कॉलोनी के पास खन्नौत नदी में झाड़ियों में फंसा मिला। सोमवार दोपहर आदित्य ने रोजा के लोधीपुर स्थित खन्नौत पुल पर बाइक खड़ी कर उसकी टंकी पर अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर लिखकर नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

आदित्य सक्सेना के आठ सितंबर को नदी में कूदने के बाद से टीम उनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को शव मिलने पर रोजा थाना पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन आदित्य के शव को देख बिलख पड़े। मोहल्ला चौभुर्जी निवासी अरुण सक्सेना ने भाई आदित्य सक्सेना के रूप में पहचान की। उन्होंने बताया कि भाई काफी समय से बीमार थे। उन्हें कई बीमारियां थीं। परेशान होकर भाई ने ऐसा कदम उठाया। रोजा थाने के अपराध निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

सात दिन बीते, नहीं लगा चचेरी-तहेरी बहनों का पता
शनिवार शाम चौक कोतवाली क्षेत्र में राजघाट चौकी स्थित गर्रा पुल से मोहल्ला अब्दुल्लागंज की रहने वाली चचेरी-तहेरी बहनें पूनम व मोहिनी ने नदी में छलांग लगा दी थी। सात दिन बीतने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों के परिजन सदमे में हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें