पुवायां के गांव टकेली में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। स्रोत शिक्षक
पुवायां। जुझारपुर की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को टकेली में हुई। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग में आदित्य और मोहिनी, 200 मीटर दौड़ में अजीत और नैंसी पाल, ऊंची कूद में रोहित और कौशिकी देवी, लंबी कूद में आदित्य और कौशिकी देवी विजेता रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर सौ मीटर दौड़ में आलोक और प्रांसी, ऊंची कूद में आदित्य और रजनी, 200 मीटर दौड़ में आदित्य और साधना, 400 मीटर दौड़ में आलोक और सपना विजेता रहे।
खोखो बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल (यूपीएस) जारमानो और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल बढ़ारू बिजला की टीम विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल मुबारकपुर और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल जारमानो की टीम विजेता रही। खेल प्रतियोगिता जुझारपुर के नोडल रामकृष्ण वर्मा की देखरेख में हुई। आयोजन में कई शिक्षकों और शिक्षामित्रों का सहयोग रहा।