राज्य स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाउ़ी अनिकेत श्रीवास्तव। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। राज्य स्तरीय ट्रायल में कांट के रहने वाले आदित्य मिश्रा और अनिकेत मिश्रा का चयन हो गया है। दोनों ने पीलीभीत में हुए मंडलीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था।
जिलास्तर से चयन के बाद मंडल ट्रायल के तहत अंडर-14 में तेज गेंदबाज आदित्य मिश्रा ने 20 बॉल फेंकी। उन्हें तीन विकेट हासिल हुए। इसी तरह अंडर-17 में लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाज अनिकेत श्रीवास्तव ने पांच विकेट हासिल किए। खिलाड़ियों के कोच अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय ट्रायल गोरखपुर में होगा। ट्रायल के लिए दोनों ने तैयारी शुरू कर दी है। संवाद
राज्य स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाउ़ी अनिकेत श्रीवास्तव। स्रोत: स्वयं