फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने लिया शहर का जायजा

Thu, 08 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी बृजराज मीना ने बृहस्पतिवार शाम को एसपी केबी सिंह, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी व पुलिस फोर्स के साथ रूट मार्च पर निकलकर शहर का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन में मीटिंग कर सभी थानाध्यक्षों को क्राइम कंट्रोल करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एडीजी  शाम लगभग पांच बजे पुलिस लाइन पहुंचे, यहां उन्होंने एसपी केबी सिंह, एएसपी सिटी और सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग कर क्राइम समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस किसी को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे यदि पूरी इमानदारी से किया जाए जो अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। उन्होंने कहा कि बीट के सिपाही से लेकर अधिकारी तक पूरी इमानदारी से काम करें। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और यहां से वह पैदल रूट मार्च करते हुए शहर का जायजा लेने निकले। उन्होंने सराफा मार्केट, कपड़ा मार्केट, खोया मंडी, छाया कुआं आदि स्थानों पर रूट मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें