फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने किया बंडा थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
बंडा थाने में सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते एडीजी - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एडीजी राजकुमार ने बुधवार को बंडा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेख भी देखे और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। पीलीभीत में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान का निरीक्षण करने के बाद एडीजी बुधवार को बंडा थाने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर दर्ज किए गए मामले और उनमें अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामले में महिला के थाने आने पर उनकी बात को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उचित निस्तारण कराया जाना चाहिए। इसके बाद एडीजी ने अभिलेखों का मुआयना किया और अभिलेखों के सही रखरखाव के निर्देश दिए। एडीजी ने जन शिकायत रजिस्टर को भी देखा।
एडीजी ने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) कक्ष का निरीक्षण कर ऑनलाइन एफआईआर आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, मेस आदि का भी निरीक्षण कर निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि विवेचनाओं का सही और समय से निस्तारण किया जाना चाहिए। छोटे विवादों में भी प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे विवाद आगे न बढ़ सके। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें