चेक बाउंस मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए फिल्म अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को शाहजहांपुर जिले में अपने पैतृक गांव कुंडरा में पहुंचे। उन्होंने भतीजी की शादी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह दो दिन भतीजी की शादी में व्यस्त हैं। चार दिन बाद सभी के सवालों का जवाब देंगे।
फिल्म अता-पता-लापता बनाने पर खर्च धनराशि को लेकर उद्योगपति माधौ गोपाल अग्रवाल व अभिनेता राजपाल यादव का विवाद न्यायालय में पहुंच गया। पांच करोड़ रुपये का ऋण ब्याज सहित नौ करोड़ रुपये हो गया था। न्यायालय के आदेश पर पांच फरवरी को अभिनेता ने सरेंडर कर दिया। जेल जाने से पहले उन्होंने भावुक अपील की थी, जिसके बाद उन्हें मदद के लिए बॉलीवुड समेत तमाम लोग आए थे। 12 दिन जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आ गए। बुधवार को तड़के पैतृक गांव आ गए। वह 19 फरवरी को बड़े भाई श्रीपाल की बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होंगे। उन्होंने बरात की तैयारियों को देखा।