फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेलबर्न और कनाडा के लिए रवाना हुए अभिनेता राजपाल

विज्ञापन
अ​​भिनेता राजपाल यादव। स्रोत:  सोशल मीडिया - फोटो : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आस्ट्रेलिया के मेलबर्न और कनाडा के लिए बुधवार को रवाना हो गए हैं। चेक बाउंस मामले में अभिनेता को दिल्ली हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ अनुमति दी है। कनाडा में अभिनेता राजपाल यादव की ससुराल भी है।
विज्ञापन

बंडा के कुंडरा गांव के रहने वाले हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने वर्ष 2010 में बतौर डायरेक्टर फिल्म अता-पता लापता के लिए पांच करोड़ रुपये लिए थे। उस रकम को लौटाने को लेकर विवाद होने के बाद चेक बाउंस से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई गईं थीं। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस वजह से अभिनेता को विदेश जाने के लिए कोर्ट की अनुमति अनिवार्य है। राजपाल यादव को न्यायालय ने विदेश जाने की सशर्त अनुमति दी है। वह मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे। वहां से कनाडा जाएंगे। अभिनेता के भाई इंद्रपाल ने बताया कि विदेश जाने के लिए न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें