उड़ान सबसे चर्चित सीरियल
इश्कजादे फिल्म और आश्रम वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनिल रस्तोगी ने बताया कि 1967 में जय सोमनाथ नाटक से काफी सराहना मिली थी, फिर उन्हें रेडियो में काम करने का मौका मिला। 1975 में लखनऊ में दूरदर्शन आने पर ऑडीशन देने पर चयन हो गया था। 1989 में दूरदर्शन के सीरियल उड़ान से काफी चर्चा मिली।
सिनेमा में आया काफी बदलाव
अभिनेता अनिल रस्तोगी ने बताया कि पहले दिलीप कुमार, शाहरुख खान जैसे कलाकारों की फिल्में आती थीं तो काफी भीड़ जाती थी। विलेन, हास्य अभिनेता अलग होता था। वर्तमान में हीरो ही विलेन बन जाता है। वह ही कॉमेडी भी कर रहा है। रंगकर्म और टीवी के शो करने वाले अनिल रस्तोगी को इश्कजादे फिल्म के लिए मुंबई बुलाया गया था। तब उनका ऑडीशन वर्तमान में अभिनेत्री भूमि पेंडकर ने लिया था। बोले कि वह अभी तक एक हजार शो और पांच सौ टीवी एपीसोड शो कर चुके हैं। इसमें 22 सीरियल शामिल हैं।