आम आदमी संस्था ÒआसÓ ने 24 घंटे बिजली दिए जाने की मांग करते हुए एक वाहन रैली निकाली। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर महाआंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।
आस के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा के नेतृत्व में संगठन कार्यकर्ता टाउनहाल शहीद स्मारक के पास एकत्रित हुए। शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद आस कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली। वाहन रैली सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, चार खंभा, केरूगंज, जेल रोड होते हुए शहीद उद्यान में समाप्त हुई। रैली में रामनरेश रस्तोगी, सुमित त्रिपाठी, रईस अहमद, उस्मान खां, फजल खां, संदेश रस्तोगी, युसुफ अली, इसाक रजा कादरी, डॉ. शब्बन, विनय शर्मा, धीरेंद्र सिंह, गेंदनलाल, ज्योतिकांत, जमील खां, प्यारे खां, प्रमोद, अवनीश आदि मौजूद रहे।