फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुकानों पर छापे मारकर बड़ी संख्या में जब्त किए मोर पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान बाल गोपाल के मुकुट में सजाए जाने वाले मोर पंख की बिक्री पर रोक लगाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को शहर की दो दर्जन से अधिक दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने बड़ी संख्या में बिक्री को लाए गए मोर पंख जब्त कर लिए और दुकानदारों को भविष्य में मोर पंख की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

इस बारे में वन्य जीव सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष पांडेय ने दो दिन पहले जिला वन अधिकारी को ज्ञापन देकर राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख की बिक्री ओर भंडारण पर रोक लगाने की मांग की थी। वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि दुकानदारों ने पूछताछ करने पर बताया कि मोर पंख कानपुर की ओर से आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें