फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का काम नहीं करने वाले अफसरों पर कार्रवाई कराएंगे : बेग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष म - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग ने कहा कि देश के हर प्रदेश में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। योजनाओं को लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में महबूब बेग ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनता से संवाद कर योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। अधिकारी काम न करें तो लिखित में सूचना भेजें। जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करवाई जाएगी।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष नौशाद हुसैन, जीशान खान, फिरोज खान, अनीस राजा, अदनान कुरैशी, सोनू, इमरान मिर्जा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें