फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेजर जनरल ने शहीद संग्रहालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
शहीद संग्रहालय का निरीक्षण करते मेजर जनरल पुनीत डोभाल। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेजर जनरल पुनीत डोभाल ने छावनी क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ शहीद संग्रहालय का निरीक्षण किया और छावनी क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद संग्रहालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और छावनी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास, सुंदरीकरण तथा अन्य प्रस्तावित कार्यों पर मंथन किया। इस बीच विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने और समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया। कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित ने बताया कि पहले यहां ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी तैनात रहते थे, अब यहां मेजर जनरल स्तर के अधिकारी की तैनाती हुई है। इससे छावनी क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें