फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर अधीक्षक व पांच संग्रहकर्ताओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीएम स्वनिधि योजना की बैठक शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में हुई। जिसमें नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने योजना का लाभ पथ विक्रेताओं को दिलाने के लिए चिह्नीकरण और पंजीकरण कराने के साथ ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित कर अधीक्षक व पांच संग्रहकर्ताओं का एक दिन का वेतन काटने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मार्च के प्रथम सप्ताह में स्वनिधि लोन मेला का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। जिसके लिए शासन से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शहर के विभिन्न बाजार, मोहल्ले आदि में पथ विक्रेता का कार्य कर रहे व्यक्तियों का चिह्नीकरण व पंजीकरण कराने के साथ ऋण के लिए आवेदन पत्र भरवाने का कार्य करवाने के निर्देश संग्रहकर्ता एवं राजस्व निरीक्षकों को दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित कर अधीक्षक रामसवेक राम, संग्रहकर्ता धर्मेंद्र कश्यप, विष्णु, अशोक कुमार शुक्ला, अजय कुमार सिंह, रनवीर सिंह का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को लाभान्वित कराने के काम में लगे किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय से बाहर जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बताया कि एक से छह मार्च तक पीएम स्वनिधि लोन मेला आयोजित किया जाएगा। 27 फरवरी, छह और 13 मार्च को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बैठक में उप नगर आयुक्त आशुतोष कुमार दुबे, परियोजना अधिकारी डूडा अतुल कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें