फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर दो बच्चों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। मंगलवार देर रात शादी समारोह में काम करने के बाद घर लौट रहे तीन बच्चों को ट्रक ने रौंद दिया। दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

निगोही के रहने वाले कुछ बच्चे और किशोर शादी समारोह में लाइट की ठेली और जनरेटर को धक्का देने का काम करते हैं। मंगलवार को छह बच्चे और किशोर गांव बाबर में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। कार्यक्रम के बाद नीतेश, अब्दुल कलीम, विजय निगोही वापस आ रहे थे। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर कैमुआ पुल के निकट रात करीब एक बजे बीसलपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अब्दुल कलीम (15) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीतेश (12) और विनय (14) बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर परिजन और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। नीतेश को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनय का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
-
घर का सहारा थे बच्चे
हादसे में जान गंवाने वाले नीतेश और अब्दुल घर का सहारा थे। महज 250 रुपये में ये बच्चे बरातों में काम करने लगे। राकेश का 12 वर्षीय पुत्र नीतेश एक जून को दोपहर तीन बजे शादी समारोह में काम करने के लिए गया था, उसकी मां जगरानी ने उसे रोका भी कि रात में वह न जाए। इस पर नीतेश ने अपनी मां से कहा कि वह बस यूं गया और यूं आया। मौज से खाना खाऊंगा। मां को यह अंदाजा भी नहीं था कि नीतेश के सात वह आखिरी बार बात कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें