फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन: महिलाओं ने काबिलियत से हासिल किया मुकाम, शाहजहांपुर में अमर उजाला ने किया सम्मानित

Sun, 08 Mar 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अमर उजाला की ओर से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
होटल रॉयल पन्ना में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वालीं नारियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। भोर फाउंडेशन के सहयोग से शहर के प्रतिष्ठित होटल रॉयल पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने महिलाओं को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सुजीता कुमारी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। समान अवसर मिलने पर महिलाएं खुद ही बराबरी में आने में सक्षम हैं। पूर्व की अपेक्षा अब महिलाएं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहीं हैं। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि वह समाज ही तरक्की करता है जो महिलाओं का सम्मान करता है। आज महिलाएं घर के साथ ही समाज को भी बेहतर दिशा देने का काम कर रहीं हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कवयित्री सुमन पाठक ने महिला शक्ति को दर्शाती कविता प्रस्तुत की। 

लीड कान्वेंट की प्रधानाचार्य तराना जमाल के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालीं नारियों को सम्मानित किया गया। अनिल नायर के संचालन में हुए कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अरुण खंडेलवाल, समाजसेवी विमला बहन, मीरा सेठ, डॉ. नमिता सिंह, अल्पना श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, भोर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल रॉयल पन्ना में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन
इनका किया गया सम्मान
लीलावती समूह सखी, लकी देवी मिश्रा, बैंक सखी नीरा देवी, पिंकी मौर्या, रूपा देवी, सुनीता वर्मा, रोशनी सिंह, शीतल राठौर, सोनी सिंह, कुलसुम, खुशबू, अंकिता राज, सिद्धि सागर, अंजलि, शीतल, शबनम, नीतू वर्मा, सरोज कनौजिया, अल्पना रायजादा, रीना देवी, अनुज्ञा मिश्रा, संध्या सिंह, तनु कुमारी, डॉ. रेनू मीना, पूजा गुप्ता, सोनी, अनीता मिश्रा।

ये रहे प्रायोजक
अर्नव सर्जिकल केयर के डॉ. केपी गुप्ता, मोनिका सागर, अतर सिंह, जेपी ऑर्नामेंट के जतिन वर्मा, होटल मेवाड़ इन के शरद सिंह, गंगा देवी अस्पताल के डॉ. मधुर कश्यप, चार्लीज एंजल्स की हया खान, सिद्धि विनायक सेवा समिति की अल्पना श्रीवास्तव, आरएमएल इंस्टीट्यूट की वर्षा गोस्वामी, सिंधाली ब्लॉक प्रमुख मछला सिंह।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें