फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना बताए गर्भपात कराने का आरोप, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। पेट में दर्द होने पर पत्नी को अस्पताल ले गए डभौरा सेवा निवासी मोहित शुक्ला ने अस्पताल संचालक पर बिना बताए गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएमओ, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहित के अनुसार, 25 मई को पत्नी पूनम शुक्ला को बंडा-खुटार मार्ग स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल संचालक ने ब्लड टेस्ट कराने की बात कहकर जांच कराई। आरोप है कि रिपोर्ट आने के बाद संचालक और उसके भाई ने बिना बताए करीब ढाई माह की गर्भवती पूनम का गर्भपात कर दिया।
मोहित का आरोप है कि इस दौरान नली, बच्चेदानी और आंत में कट लगने से हालत बिगड़ गई। शाहजहांपुर के निजी नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है। इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। शिकायत करने पर संचालक ने जान से मारने की धमकी भी दी। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। डॉक्टर की डिग्री और अस्पताल का पंजीकरण भी जांचा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें