फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में बड़े भाई के सीने पर हंसिया मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर हुए विवाद में गांव कैमहरा निवासी जितेंद्र (32) के सीने में बड़े भाई धर्मेंद्र ने हंसिया मारकर गंभीर घायल कर दिया और खुद ही घायल को लेकर सीएचसी पहुंच गया।
विज्ञापन

जितेंद्र के पिता रामकुमार की मौत हो चुकी है। मां रामवती और दोनों भाइयों के पास ढाई बीघा जमीन है। धर्मेंद्र की शादी नहीं हुई है। धर्मेंद्र जमीन में अपना हिस्सा मांगता है। सोमवार शाम साढ़े सात बजे धर्मेंद्र ने फिर जमीन में हिस्सा देने के लिए कहा। इसको लेकर विवाद हुआ। जितेंद्र घर के दरवाजे पर खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान धर्मेंद्र ने उनके सीने में बाईं ओर हंसिया प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया।
जितेंद्र के लहूलुहान होकर गिरने पर धर्मेंद्र उसे लेकर पुवायां सीएचसी पहुंचा। मां रामवती भी पीछे से अस्पताल आईं। पुलिस ने धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया है। सीओ ने भी सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। डॉक्टर ने जितेंद्र की हालत बेहद गंभीर बताते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें