फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट और चाकूबाजी में भाकियू के जिलाध्यक्ष के दो पुत्रों समेत 7 घायल

विज्ञापन
पुवायां में एसडीएफसी बैंक के बाहर होती मारपीट। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के एक जिम में 15 दिन पहले हुए विवाद के बाद सोमवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी होने से भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के दो पुत्र निरेश सिंह और वीरेश सिंह सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस के सामने भी मारपीट हुई। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

कसबे में एचडीएफसी बैंक के ऊपर गांव पकड़िया हकीम के देवकृष्ण गुप्ता का जिम है। 15 दिन पूर्व जिम मशीन पर पहले कसरत करने को लेकर वीरेश सिंह, निरेश सिंह और गांव रोशनपुर के लवप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया था। जानकारी होने पर महेंद्रपाल सिंह यादव ने जिम जाकर मामले को शांत करा दिया था।
सोमवार को दोनों पक्षों के कई लोग जिम पहुंचे और विवाद के बाद बैंक के सामने हाईवे पर मारपीट होने लगी। निरेश सिंह चाकू लगने से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर गए। वीरेश के भी चाकू से जख्म हो गया। मारपीट होने से पलिया शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों काे थाने ले आई।
विज्ञापन

महेंद्रपाल सिंह यादव ने रोशनपुर के लवप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह, सुजानपुर के गुरुशरण सिंह, सिमर सिंह, गुरुलाल, लवदीप और पांच अन्य लोगों पर पुत्रों पर चाकू आदि से हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पुत्रों को बचाने पहुंचे प्रवीण कुमार, राहुल सिंह को भी घायल कर दिया गया।
आरोप है कि उधर दूसरे पक्ष के लवप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह, गुरुशरण सिंह को भी बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया गया। जानकारी पाकर लवप्रीत सिंह आदि के परिजन भी थाने पहुंचे। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। लवप्रीत सिंह के पक्ष से शाम सात बजे तक तहरीर नहीं दी गई थी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।


बिना रजिस्ट्रेशन चलाया जा रहा जिम
सीओ प्रवीण मलिक से पूछताछ में जिम स्वामी देवकृष्ण गुप्ता ने बताया कि जिम का रजिस्ट्रेशन नहीं है। सीओ ने बिना पंजीकरण जिम चलाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। सीओ ने मौके का निरीक्षण भी किया और कहा कि बिना पंजीकरण के जिम नहीं चलना चाहिए।


सीओ और जिलाध्यक्ष के बीच जमकर बहस
दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद सीओ ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने एतराज जताते हुए कहा कि उनके पुत्र चाकू लगने से घायल हुए हैं और उन पर भी रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश गलत हैं। इस बात को लेकर सीओ और जिलाध्यक्ष के बीच 15 मिनट तक बहस होती रही। जिलाध्यक्ष ने अपनी तहरीर वापस मांगी, लेकिन पुलिस ने तहरीर वापस नहीं की।


जिम के नीचे मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घटना के बाद सीसी कैमराें को चेक किया। जिसमें चाकू चलने की बात की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन




-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां में एसडीएफसी बैंक के बाहर होती मारपीट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें