कलान। किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के चार माह पुराने मामले में नामजद मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मनसा नगला निवासी प्रदीप यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने पर उसे वहां से जेल भेज दिया गया।
किशोरी ने उत्तरी दिल्ली के थाना लाहौरी गेट में गत वर्ष पांच दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में दिल्ली पुलिस ने शून्य अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला कलान थाने भेज दिया था। थाना प्रभारी शिव दीन वर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह एक सूचना के आधार पर आरोपी को आंधदेई मार्ग पर सथरा गोशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। न्यायालय से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद