भावलखेड़ा। मोहल्ला फत्तेपुर के पास ई-रिक्शा में बैठकर आ रहे व्यापारी की जेब काटकर 85 हजार रुपये निकालने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 8100 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद हुआ है।
28 अप्रैल को थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर निवासी व्यापारी रामकुमार के ई-रिक्शा से आते समय फत्तेपुर के पास उनकी जेब काटकर जेबकतरा गिरोह ने 85 हजार रुपये उड़ा दिए थे। मामले में चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनिवार को उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र ने पुलिस बल के साथ सिंगरईया मंदिर के करीब घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े आरोपी रवि कुमार निवासी मोहल्ला गिहार बस्ती थाना भोगांव जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने तीन अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी दी। उसके साथी भाग गए। रवि ने बताया कि वे लोग ई-रिक्शा में पैरों के बीच में इतना बड़ा बैग रखते थे कि उस व्यक्ति के पैर तक पहुंच जाएं। उसके बाद बैग की आड़ में ब्लेड से व्यक्ति की जेब काटकर रुपये निकाल लेते थे।
-