फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चचिया सास को दे आई बेटा, घर आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Sun, 02 Jun 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतका सबरीन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। चचिया सास को छह माह का बेटा देकर लौटी गांव याकूबपुर निवासी हनीफ की पत्नी सबरीन (24) ने शनिवार सुबह घर में आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

इसी गांव के निवासी नांबियार ने अपनी बेटी सबरीन की शादी तीन साल पहले रिक्शा चालक हनीफ के साथ की थी। दंपती का छह माह का एक बेटा शाने आलम है। हनीफ सुबह करीब सात बजे रिक्शा लेकर घर से चले गए। इसके बाद सबरीन अपने बेटे को पड़ोस में रहने वाली चचिया सास को दे आई और घर आकर दुपट्टे का फंदा बनाकर कमरे में लगे कुंडे से लटक गई।
काफी देर तक न लौटने पर जब बच्चा रोने लगा तब सास उसके घर पहुंची, जहां सबरीन को फंदे पर लटका देखकर उन्होंने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग व परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता नांबियार का आरोप है कि दामाद और उसके भाई-भाभी बेटी को ताने मारते थे। इसके चलते उसकी वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिपाल बालियान ने बताया कि महिला की मौत के कारण की जांच की जा रही है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मृतका सबरीन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें