फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप

Wed, 16 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो खुटार।शाहजहांपुर।
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- घंटो चली पंचायत के बाद हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी श्रीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री आरती की शादी 10 वर्ष पूर्व खीरी के कसबा मोहम्महदी निवासी एक युवक से की थी। मौजूदा समय में पुत्री अपने पति के साथ लखनऊ में रह रही थी। पुत्री के प्रसव का समय होने पर उसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुत्री को जन्म दिया। इलाज में लापरवाही के कारण 15 मार्च को पुत्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरती की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसका शव खुटार ले आए। बुधवार को मृतका की ससुराल पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। घंटों चली पंचायत में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। देर शाम लोगों ने दोनो पक्षों को समझाबुझाकर अंतिम संस्कार कराया। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि वह शाहजहांपुर में हैं। इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर दी गई है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें