इन आरोपियों को भेजा गया जेल
उनका कहना था कि उस दुकान पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरसी मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब 12 बजे बरेली सीतापुर हाईवे से आरोपी सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला निवासी फूल मियां, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर के रहने वाले सरताज, हुसैन, सादमान को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबर- Shahjahanpur: कोचिंग से लौट रहीं चार छात्राओं से छेड़खानी, शोहदों ने पकड़ा दुपट्टा, बोले- उठा ले चलो
पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
थाना आरसी मिशन से क्षेत्र में छेड़खानी जैसी वारदात को रोकने के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वाॅयड प्रतिदिन क्षेत्र में गश्त करती है। इसमें टीम प्रभारी एक महिला उप निरीक्षक, एक महिला, एक पुरुष कांस्टेबल तथा कांस्टेबल चालक शामिल हैं। वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए गलियों और मोहल्लों में पैदल मार्च किया। चौराहों एवं अन्य स्थानों पर जमावड़ा लगाए संदिग्ध लोगों को भी खदेड़ा गया। हालांकि सरेराह छेड़खानी जैसी वारदात होने से लोग पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।