शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने ट्यूशन पढ़ने गई महिला आरक्षी की बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में शिक्षिका के आरोपी पिता पूर्व सैनिक सत्यवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गैरजनपद की रहने वाली महिला आरक्षी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी छह साल की बेटी क्षेत्र के ही एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती है। बच्ची सत्यवीर के घर पर उसकी बेटी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। 13 मार्च को बेटी शिक्षिका के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि शिक्षिका के पिता ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात आरोपी को कॉलोनी स्थित पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद