फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज की खातिर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में बाइक और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी नूरी फातिमा की ससुरालियों ने पिटाई की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नूरी फातिमा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि निकाह के तीसरे दिन से उसके पति ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आए दिन उसकी सास, ननद और पड़ोस की भाभी दहेज की खातिर परेशान करने लगी।
एक दिसंबर को उसकी सास और ननद ने उसे प्रताड़ित किया। पति से भी उसकी पिटाई कराई। आरोप है कि सास, ननद के भड़काने पर उसके पति ने उसे घर से चले जाने के लिए कहा। पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और धमकाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें