पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर खेत से उनकी 17 वर्षीय पुत्री पैदल घर जा रही थी। रास्ते में साइकिल से आए एक युवक ने अकेली पाकर पुत्री को पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया।
शोर सुनकर आए लोगों ने युवक को पकड़ लिया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद