भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने सोशल मीडिया पर धर्म और नाम बदलकर फेक आईडी के जरिये लोगों को गुमराह करने के आरोप में सोमवार को मोहल्ला ख्वाजा फिरोज से युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई अखिल भारतीय हिंदू महासभा की शिकायत पर की।
इससे पहले, महासभा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सुबह थाने जाकर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता से भेंट की। उन्हें बताया कि मोहल्ला ख्वाजा फिरोज के दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर कमलेश सिंह यादव नाम से फर्जी आईडी बना ली और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर भ्रमित करने लगा। ऐसे में कभी भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकता है।
इस मौके पर सुखपाल, दीपक गुप्ता, राजू शुक्ला, अनुज सक्सेना, वीरू मिश्रा, मनोज कटिहार समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद