शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से अमरनाथ के लिए रवाना होता शिवभक्तों का जत्था। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। शिव शक्ति सेवा मंडल अध्यक्ष भगवान दास सक्सेना, राम किशोर एवं रामकृष्ण पल्लू के नेतृत्व में 50 शिवभक्तों का जत्था शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व शिवभक्तों का पूर्व बड़ा मालगोदाम स्थित महाशक्ति दुर्गा मंदिर पर स्वागत किया गया। शिवभक्तों को तिलक लगाकर पटका पहनाया गया। स्वागत करने वालों में प्रमोद कुमार सक्सेना, चंद्रपाल, पुष्पेंद्र सिंह, चंदेश बाबू आदि रहे। संवाद