फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेटी को जलाने की कोशिश का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के खडवौरा गांव निवासी हीरा देवी ने महिला थाने में रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़िया गांव निवासी दामाद राजीव समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसे जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी राजेश्वरी की शादी चार जुलाई 2024 को राजीव के साथ की थी। बेटी के ससुरालीजन दहेज से खुश नहीं थे। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन व एक प्लाॅट की मांग को लेकर बेटी को परेशान करते थे। बेटी के साथ आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है कि उन लोगों ने केरोसिन छिड़क कर बेटी को जलाने की कोशिश की। आभूषण छीनकर घर से निकाल दिया। बेटी के जन्म के बाद ससुराल गई तो मारपीट कर भगा दिया। जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें