फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाद के बाद दुकान से रुपये लेकर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे पर मोबाइल शाप संचालक दो सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान से रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन

संजीव और अभिषेक की मोबाइल शाप है। चार अप्रैल को दोनों रात आठ बजे दुकान पर बैठे हुए थे। तभी एक व्यक्ति मोबाइल ठीक कराने के लिए दुकान पर आया। उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि व्यक्ति ने दुकान की दराज खोलकर रुपये निकाल लिए और भागने लगा। दोनों भाइयों ने पीछा कर उसे रौसर मोड़ के पास रोक लिया और रुपये मांगे। यहां आरोपी के अन्य साथी भी खड़े थे। सभी ने दोनों भाइयों को जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गए।
घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। सूचना पर एसआई विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने सीसी कैमरे चेक किए। पुलिस जांच में मोबाइल ठीक कराने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें