जंजीर से दूल्हे का गला कसने का आरोप
इस बीच, आरोपियों ने दूल्हे के भाई सचिन के गले से सोने की चेन और जेब से 50 हजार रुपये भी लूट लिए। मनोज का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने दूल्हे सौरभ को भी जबरन बग्घी से नीचे खींच लिया और पशु बांधने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की जंजीर से गला कसकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि बरात में आई रंगशाला में युवतियों के कपड़े पहनकर नाच रहे लड़कों से दूसरी बरात में शामिल लोगों के टिप्पणी करने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस इस मामले में दो लोगों को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। शनिवार को पुलिस ने दूल्हे के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के राजपाल, अवधेश, सुमित, अमित, सोमेंद्र आदि 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।