शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सदर बाजार में उप-निरीक्षक सौरभ शुक्ला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 सितंबर को वह फोर्स के साथ हद्दफ चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। इस बीच मोहल्ले के पार्षद शिवओम सक्सेना पुलिया पर मिले। उन्होंने बताया कि मक्कू बजरिया में सोहेल के सैलून पर बाल काटने वाले मोहल्ला छोटा ककरा निवासी सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से स्टेट्स लगाया। इसमें मुख्यमंत्री को अमर्यादित ढंग से संबोधित कर रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रोजा। मंगलवार को सुभाष नगर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि हथौड़ा बुजुर्ग निवासी मोहम्मद बबलू ने प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया फोटो वायरल करने की सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद