रोजा। पुलिस ने किशोरी को अपहृत कर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने में वांछित रोजा की आईटीआई कॉलोनी निवासी अतुल को रविवार सुबह बल्लिया-पैतापुर मार्ग की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गत 31 जुलाई को किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गत 27 अगस्त को किशोरी को खोजकर उसके बयान के आधार पर रिपोर्ट में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं। सीओ के अनुसार, आरोपी पर पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद