फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार, दर्ज हैं 25 मामले

विज्ञापन
रोजा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विमलेश। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह जमुका तिराहा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव खजुआ निवासी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी विमलेश को गिरफ्तार किया। उस पर 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि विमलेश सात अगस्त से वांछित चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह रोजा पुलिस जमुका तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर टीम को अलर्ट कर दिया गया।
पुलिस टीम ने देखते ही आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। गैंगस्टर विमलेश पर शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ और सीतापुर जिलों में चोरी, गैंगस्टर एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित कुल 25 मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें