फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव रुस्तमपुर में बुधवार दोपहर एक लड़की की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका कक्षा आठ की छात्रा थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

रुस्तमपुर गांव के रहने वाले राजमिस्त्री राम सिंह की करीब 15 वर्षीय पुत्री स्वाती दोपहर करीब एक बजे घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान स्वाती ने वहां रखे बिजली के पंखे को दूसरी तरफ रखने के लिए पकड़ा। पंखे में करंट आ रहा था। घरवालों के अनुसार स्वाती नंगे पैर थी और आंगन भी गीला था जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह बेहोश हो गई। घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वाती छह भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। वह गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें