फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। दवाई लेने बाइक से वरुण-अर्जुन मेडिकल कॉलेज जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन बाइक सवार के सिर के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना कांट के गांव प्रह्लादपुर निवासी सूरजपाल (30) बाइक से बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज दवाई लेने के लिए दोपहर लगभग एक बजे जा रहा था। नेशनल हाईवे पर गांव भेदपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सूरजपाल बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई संजीव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक ने बाइक में अपना हेलमेट बांध रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें