फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खपरैल ढहने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। अचानक बल्ली टूटने से खपरैल भरभराकर ढह गई। उसमें सो रहे बुजुर्ग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा हवेली निवासी रामेश्वर दयाल (60) अपनी बैठक में पड़ी खपरैल के नीचे रविवार रात सो रहे थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बल्ली टूटने से पूरी खपरैल भरभरा कर ढह गई। इससे मलबे में दबकर रामेश्वर बुरी तरह से घायल हो गए। तेज आवाज से खपरैल गिरने और चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने खपरैली हटाकर रामेश्वर दयाल को बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर देखकर लोग उन्हें एक अस्पताल ले गए जहां से उन्हें बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें