फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का टूटा तार बाइक में उलझा, युवक की गिरकर मौत, भाई घायल 16-20-54

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। विद्युत लाइन का टूटा तार उलझने से बाइक में फंस जाने से युवक की गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक का भाई गंभीर घायल हुआ है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव गहलुईया निवासी दूधिया जोगा सिंह दूध का कारोबार करते हैं। मंगलवार रात आई आंधी से गहजुईया गांव के पास बिजली लाइन का तार टूटकर रास्ते पर गिर गया था। बुधवार सुबह जोगा सिंह अपने भाई 45 वर्षीय मोता सिंह के साथ दूध लेने जा रहे थे। गांव से कुछ दूर बिजली का टूटा पड़ा तार जोगा सिंह की बाइक में फंस गया, जिससे दोनों भाई नीचे गिर गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां मोता सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। बंडा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायल जोगा सिंह की हालत में सुधार है। उधर, लालपुर आजादपुर बिजली उपकेंद्र के जेई जितेंद्र शर्मा ने बताया आंधी की वजह से रात एक बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गयी थी। तार में फंसने से मौत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें