फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
मृतक नीरज का फाइल फोटो। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
पुवायां। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

निगोही के गांव सतवां खुर्द निवासी 22 वर्षीय नीरज कुमार मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव सैंजनिया निवासी प्रेमचंद्र और रोहित कुमार के साथ बाइक से गांव सैंजनिया जा रहे थे। नीरज बाइक चला रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर पुवायां के गांव कलंदरगंज निवासी राहुल कुमार अपने साथी गांव धर्मंगदपुर जप्ती निवासी ब्रजेश कुमार के साथ बाइक से पुवायां आ रहे थे। राहुल और नीरज की बाइक पुवायां के जेबां चौराहे पर टकरा गई। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेमचंद्र, रोहित, राहुल और ब्रजेश घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें