फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कोचिंग का छज्जा गिरा, तीन मजदूर दबे

विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरने से घायल मजदूर । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार दोपहर करीब एक बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन कोचिंग सेंटर का छज्जा गिर गया। जिसमें काम कर रहे मिस्त्री समेत तीन मजदूर दब गए। निर्माण कार्य कोचिंग के बाहर हो रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के बिजलीपुरा मोहल्ले में कब्रिस्तान के पास कोचिंग सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। कोचिंग बनाने के लिए मुख्य गेट लग चुका था, उसके ऊपर छज्जा डाला जा रहा था। निर्माण कार्य में एक मिस्त्री और दो मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ छज्जा गिर गया। हादसे में मिस्त्री अनीस (22), मजदूर इमरान (20) और सागर (21) मलबे में दब गए। हादसा सड़क किनारे हुआ था। चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों और कोचिंग मालिक ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोचिंग संचालक शारीक ने बताया कि पहले भी काम चल रहा था। लेकिन काम को रुकवा दिया था। शनिवार को दोबारा काम शुरू करवाया था। हादसे से बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज कर रहे डॉ. मेहराज आलम ने बताया कि तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें