फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जे की दीवार के साथ नीचे गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में बृहस्पतिवार रात नगर की घनी आबादी स्थित एक मकान के छज्जे की दीवार के साथ सड़क पर आकर गिरे युवक की मौत हो गई। इस अनहोनी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना मोहल्ला यूसुफजई की है। यहां के अजाहत अली बेटों व बहुओं के साथ अपने मकान में रहते हैं। उनका सबसे छोटा करीब 22 वर्षीय बेटा फरमान दिल्ली में रहकर होटल में काम करता था। करीब 15 दिन पहले वह यहां आया था। बीती रात वह पत्नी बच्चों सहित छत पर बने कमरे में सोया हुआ था। रात करीब 10:30 बजे वह लघुशंका के लिए छज्जे पर गया।
छज्जे की दीवार काफी जीर्णशीर्ण थी, फरमान किसी तरह इसी दीवार से टकरा गया और दीवार समेत बाहर सड़क पर आकर गिरा। परिजन उसे लहूलुहान हालात में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर में पत्नी के अलावा दो लड़कियां हैं जो अभी काफी छोटी हैं। फरमान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें