फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरई में लगी आग बुझाते समय बुजुर्ग किसान की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई। नरई में लगी आग बुझाने के दौरान एक बुजुर्ग किसान जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पुवायां इलाके के गांव अगौना निवासी 72 वर्षीय शिवदास के खेत में गेहूं की नरई (पराली) खड़ी थी। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उनके खेत पर खड़ी नरई में अचानक आग लग गई। हवा तेज चलने के कारण आग ने कुछ ही देर में दूर तक फैल गई। उस वक्त शिवदास अपने खेत पर ही मौजूद थे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। उसी दौरान उठी लपटों से शिवदास के कपड़ों में आग लग गई। उन्होंने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों के बीच घिरे होने के कारण कुछ कदम भागने के बाद जलती नरई के बीच गिर गए।
उधर, खेत पर आग लगने का पता लगने पर परिवार के लोग गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो जलती नरई के बीच शिवदास का शव जला हुआ पड़ा देखा। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौका मुआयना किया। इसके बाद परिवार के लोग शव घर ले गए। देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

लेखपाल दीपेश अग्निहोत्री ने बताया कि गांव अगौना बुजुर्ग के पास गन्ने के खेत में आग लग गई थी। पास में गेहूं की नरई भी थी। शिवदास ने आग लगी देखी तो उनको सदमा लग गया और वह बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उनकी जलने से मौत हो गई है। मैंने मौका मुआयना कर परिवार के लोगों को निवर्तमान प्रधान से पोस्टमार्टम कराने को कहा था, जिससे कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत मदद मिल सके। कानूनगो और तहसीलदार को मामले की सूचना दे दी है।
किसान की खेत में जलकर मौत हो जाने की सूचना नहीं है। पुलिस और लेखपाल ने उनको जानकारी नहीं दी है। जानकारी कराई जाएगी और आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। - सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें