फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगे की टक्कर लगने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पुत्तूलाल चौराहे पर तांगा की टक्कर लगने से एक बच्ची की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने तांगा चालक को पकड़कर जमकर पीटा।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी कासिम की सात वर्षीय पुत्री फराना बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी सड़क पार करते समय उसे रोजा की ओर से आए तांगे ने टक्कर मार दी। तांगे का पहिया ऊपर उतर जाने से बच्ची की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिवार वालों और आसपास के लोगों ने तांगा चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। सूचना मिलने पर थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे तांगा चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। तांगा चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें