फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे पर बादशाहनगर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में पिकअप ने थाने से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे बादशाहनगर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में बैठी तीन सवारी घायल हो गईं। जिनमें जनपद हरदोई के शाहबाद निवासी वहीद और जिला अंबेडकरनगर के रहने वाले ताज मोहम्मद शामिल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों से बचने के लिए पिकअप चालक ने भागने की कोशिश की। हाईवे पर कुछ दूर पिकअप दौड़ाने के दौरान सेहरामऊ कस्बे के रहने वाले बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार 30 वर्षीय वीरेश सिंह, उसका चचेरा भाई 35 वर्षीय राजीव सिंह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हाईवे पर अतिक्रमण बनते हैं हादसों का सबब
थाने से चंद कदम की दूरी पर ही हाईवे के किनारे स्थानीय लोगों ने जगह घेरकर अतिक्रमण किया है। दुकानों के आसपास गलियां है। जहां लोग सीधे हाईवे पर आते हैं। इस कारण अक्सर हादसे होते हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन अतिक्रमण करने वालों को रोकने में विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
>> 22 नवंबर को सेहरामऊ दक्षिणी कस्बे के रहने वाले 58 साल के सुरेंद्र सिंह ने हादसे में जान गंवाई थी।
>> 25 अगस्त को कस्बे के ही रहने वाले 45 वर्षीय राजेंद्र ने फल का ठेला हाईवे किनारे लगाया था। शिमला मिर्च से भरी डीसीएम ने ठेले में टक्कर मारी थी। जिसमें राजेंद्र की मौत हो गई थी।
ऑटो में टक्कर मारने के बाद पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी थी। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा है। पिकअप गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। - धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष, सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें