फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने ढाईघाट जा रहे बाइक सवार दो लोगों को रास्ते में डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उनके रिश्ते के ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। इस हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नत्थूनगला गांव निवासी नरेश (45) और उनके मौसिया ससुर ग्राम कुआंडांडी निवासी शेरपाल बाइक पर ढाई गंगा स्नान करने जा रहे थे। बाइक शेरपाल चला रहे थे। रास्ते में मीरानपुर कटरा- फर्रुखाबाद हाईवे पर जलालाबाद इलाके के ग्राम गुनारा के सामने उनकी बाइक में पीछे से आयी तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक पर पीछे बैठा नरेश उछलकर काफी दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नरेश हेलमेट नहीं लगाए था। रोड पर गिरने से उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शेरपाल को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मौका पाकर चालक डीसीएम लेकर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल शेरपाल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के सूचरा देने पर नरेश के परिजन मौके पर जा पहुंचे। परिजन के मुताबिक नरेश के घर में पत्नी गुड्डी देवी के अलावा दो बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें