फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे मासूम भाई-बहन को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ढाईघाट पर चल रहे माघ मेले में गए दंपति के दो बच्चे गंगा में नहाते वक्त डूबने से बच गए। नहाते समय बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

रविवार को कलान थाना क्षेत्र के ग्राम इक़रीखेड़ा निवासी रामसेवक अपने परिवार के साथ गंगा मैया को वस्त्र दान (पहरावन) कराने ढाईघाट गये थे। वहां परिवार के लोग स्नान के बाद पूजा पाठ और पहरावन कराने लगे। इसी बीच रामसेवक का पांच वर्षीय पुत्र दीपांशु और सात साल की बेटी सोनम गंगा में नहाते समय गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे। दोनों बच्चों को डूबते देखकर मौके पर मौजूद लोगों की चीख निकल गई। मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ता सत्येंद्र व रामसागर तत्काल गंगा में कूद गए और दोनों बच्चों कबाहर निकाल लिया। पिता रामसेवक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें