फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। नवादा दरोवस्त रोड पर बुधवार शाम रोडवेज की बस चरखौला और कोठा खेतल मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार लगभग 12 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से निकाला गया। इसके बाद यात्री अपने गंतव्य को चले गए। यात्रियों के मुताबिक बस का ड्राइवर नशे में था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की बस शाहजहांपुर से यात्रियों को लेकर बुधवार शाम खुदागंज होते हुए नवादा दरोवस्त जा रही थी। शाम को बस गांव चरखौला और कोठा खेतल के बीच गन्ना सेंटर के पास पहुंची तभी ड्राइवर शिवम ने बस को तेज गति में मोड़ दिया। इससे बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गए। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। यात्रियों के मुताबिक अगर ड्राइवर नशे में नहीं होता तो शायद घटना नहीं होती। घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें