फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 29 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। महाऊ दुर्ग-सिंधौली संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह चढ़ारी गंदा नाला पुल के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। इसमें सवार महिला, पुरूष और बच्चों समेत 29 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी की हालत ठीक बताई गई है। वहीं पुवायां एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव चरखौला निवासी जमुना प्रसाद की बेटी पूजा थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव किरतापुर निवासी रामलखन के बेटे मुकेश को ब्याही है। पूजा के बेटे के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए जमुना प्रसाद अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से किरतापुर आए थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 35-40 लोग थे। दावत में खाने को लेकर उनका बेटी पूजा के ससुरालवालों से विवाद हो गया। रात में ही जमुना प्रसाद ट्रैक्टर ट्रॉली में सभी को लेकर पड़ोस के गांव बबौरी चले आए। मंगलवार सुबह सभी लोग वहां से चल दिए। सुबह करीब 9:30 बजे महाऊ दुर्ग से सिंधौली रोड पर चढ़ारी गंदा नाला मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ट्रॉली में सवार महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद घायलों में चीखपुकार मच गई। आसपास के गांव के लोगों ने ट्रॉली को सीधा कर सभी को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिंधौली थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भदौरिया के साथ ही पुवायां एसडीएम सौरभ भट्ट, सीओ प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भिजवाया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह लोग हुए घायल
गांव चरखौला निवासी जमुना प्रसाद (40) और उनकी पत्नी सीमा (38), बेटी आरती (18), पुत्र रोहित (5), राजेश्वरी (40), रामवती पत्नी भूपराम, नन्हीं देवी पत्नी गंगाराम, छाया पुत्री बाबूराम, गीता देवी पत्नी नन्हे लाल, रामबेटी पत्नी नत्थूलाल, लौंगश्री पत्नी गंगाराम, शिवसागर पुत्र बाबूराम, बुद्धादेवी पत्नी गोविंदराम, मंजू देवी पत्नी राजीव कुमार, नन्हीं देवी पत्नी गंगाराम, प्रेमवती पत्नी ओमकार और उनकी बेटी अरुणा, डेढ़ वर्षीय प्रिया पुत्री श्यामू, सरला पत्नी सुरेश और उनका आठ वर्षीय पुत्र आशीष, 12 वर्षीय अतुल पुत्र सत्यपाल, नौ वर्षीय अनामिका, विमला देवी पत्नी ओमप्रकाश, सुशीला पत्नी ओमकार, रामजंती पत्नी सुरेंद्रपाल, रामबेटी पत्नी मुंशीलाल, राजकुमारी पत्नी प्रेमचंद, मुन्नी पत्नी रामपाल, मीरा पत्नी बाबूराम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें