रोजा। आईटीआई गेट के पास बृहस्पतिवार देर शाम ट्रक की चपेट में बाइक सवार पिता-पुत्र आ गए। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है।
गांव जलालपुर निवासी मटरूलाल राइसमिल में मजदूरों की ठेकेदारी का काम देखते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने बेटे 30 वर्षीय अशोक कुमार के साथ हरदोई बाईपास स्थित धान मिल से बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी आईटीआई गेट के पास उनकी बाइक में सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मटरू गंभीर रूप से घायल हो गए।