फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में दादी-पोते की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज रफ्तार एक और हादसे का सबब बन गई। बुधवार रात 8:30 बजे शहर से करीब 10 किमी दूर निगोही रोड पर रोडवेज और कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें सिंधौली इलाके के पैना गांव निवासी सरोज और उनके पोते रोमी सिंह की मौत हो गई। उसी परिवार के दो लोगों समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का पता लगने पर परिवार के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

करीब 55 वर्षीया सरोज के पति राजेंद्र सिंह बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
बुधवार रात सरोज, उनका नाती 19 वर्षीय रोमी सिंह, बेटा अमर सिंह व बुधपाल कार से बरेली राजेंद्र को देखने जा रहे थे। कार रोमी सिंह चला रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुर और निगोही रोड पर बलेली गांव के पास उनकी कार में सामने से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर सरोज और रोमी सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। अमर सिंह और बुधपाल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इस हादसे में रोडवेज बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आईं हैं। इनमें बीसलपुर के पुरनियां गांव निवसी गेंदादेवी (75) पत्नी गोपाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद रोडवेज चालक फरार हो गया। बस शाहजहांपुर डिपो की है, जो पीलीभीत से सवारियां लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें